Mahila Work From Home Yojana: महिलाओं को घर बैठे मिलेगा रोजगार, हर महीने ₹15000 तक की आमदनी

Mahila Work From Home Yojana: आज के बदलते समय में बहुत सी महिलाएं अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भी पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण बाहर जाकर नौकरी नहीं कर पातीं हैं। कई बार समाज की सोच या पारिवारिक प्रतिबद्धताएं भी उन्हें बाहर काम करने से रोकती हैं। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महिला वर्क फ्रॉम होम योजना शुरू की है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराना है ताकि वे अपनी पढ़ाई और हुनर का सही उपयोग कर सकें।

इस योजना से जुड़कर महिलाएं अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार विभिन्न प्रकार के कार्य कर सकती हैं। पढ़ी-लिखी महिलाएं कंटेंट राइटिंग, डाटा एंट्री, डिजिटल मार्केटिंग, वर्चुअल असिस्टेंट और टेली-कॉम्युनिकेशन जैसे काम कर सकती हैं। वहीं सिलाई, ब्यूटीशियन, हस्तशिल्प या डिजाइनिंग जैसी पारंपरिक कला में निपुण महिलाएं भी इसमें शामिल हो सकती हैं। योजना के तहत काम करने वाली महिलाओं को हर महीने ₹6000 से ₹15000 तक की आय हो सकती है, जो उनके बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस पहल का सबसे बड़ा लाभ यह है कि महिलाएं अपने घर से ही काम करके अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं, साथ ही परिवार की देखभाल भी कर सकती हैं। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। खास बात यह है कि काम के प्रकार और समय को अपनी सुविधा के अनुसार चुना जा सकता है, जिससे कार्य और परिवार के बीच संतुलन बना रहता है।

महिला वर्क फ्रॉम होम योजना से न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं जुड़ रही हैं, बल्कि शिक्षा प्राप्त महिलाएं भी अपने ज्ञान को रोजगार में बदलकर स्थायी आमदनी प्राप्त कर रही हैं। सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम की मदद से नए जुड़ने वाले महिलाएं बिना किसी चिंता के अपनी स्किल को और बेहतर बना सकती हैं। अगर आप इस योजना के साथ जुड़कर रोजगार करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा, आवेदन की जानकारी नीचे हमने बताई हुई है।

महिला वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता

  • महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए, ताकि वह योजना में दी जा रही जिम्मेदारियों को सही तरीके से पूरा कर सके।
  • योजना का लाभ केवल राजस्थान राज्य की मूल निवासी महिलाएं ही उठा सकती हैं।
  • आवेदन करने वाली महिला का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।
  • महिला के पास किसी प्रकार का व्यावसायिक या तकनीकी कौशल होना आवश्यक है, जिससे वह काम को प्रभावी तरीके से पूरा कर सके।
  • सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को योजना में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदन के समय महिला का सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है और यह खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • इच्छुक महिला को योजना से जुड़ने के लिए स्वयं ऑनलाइन आवेदन करना होगा, तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य होगा।

महिला वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र (Voter ID/Driving License)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Also Read :- महिलाओं को घर बैठे मिलेगी नौकरी, फॉर्म भरना शुरू, सैलरी ₹15000 महीना

महिला वर्क फ्रॉम होम योजना में आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले इच्छुक महिला को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वहां “नया पंजीकरण” विकल्प चुनना होगा। पंजीकरण फॉर्म में महिला को अपना नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण इत्यादि सावधानीपूर्वक भरना होगा। पंजीकरण पूरा होते ही यूज़र आईडी व पासवर्ड प्राप्त होगा। इसके बाद लॉगिन करके महिला को उपलब्ध कार्यों की सूची दिखाई देगी।

इस सूची में से महिला अपनी योग्यता, कौशल और समयानुसार काम का चयन कर सकती है।आवेदन फॉर्म में मांगे गए दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पहचान पत्र इत्यादि की साफ स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। फॉर्म जमा होते ही संबंधित विभाग द्वारा महिला का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर महिला को डिजिटल माध्यम से काम की जानकारी और अपेक्षित समय सीमा बताई जाएगी।

उसके बाद निर्धारित समय में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। काम पूरा होने पर भुगतान सीधे महिला के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही महिला को अगला कार्य भी ऑनलाइन असाइन हो जाता है। ऐसे में महिला लगातार रोजगार पाकर आत्मनिर्भर बन सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon