Maiya Samman Yojana 14th Installment: झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे अपनी ज़रूरतें पूरी कर सकें और आत्मनिर्भर बनें। अब तक योजना की 13 किस्तें सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी हैं और लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिला है।
13वीं किस्त मिलने के बाद अब सभी लाभार्थी महिलाएं मईया सम्मान योजना के 14वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस बार भी त्यौहार से पहले राशि जारी करेगी, ताकि महिलाएं खुशी के साथ त्यौहार मना सकें। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी महिला हैं और फिलहाल 14वीं किस्त का इंतजार कर रही है तो आज का यह लेख आपके लिए है, यहां आपको 14वीं किस्त से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मिलेगी।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक योजना है, जिसे 2024 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें परिवार में बराबरी का दर्जा दिलाना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता देती है।
अब तक 13 किस्तें जारी हो चुकी हैं, यह किस्त हाल ही में महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई है। इसके बाद अब सरकार 14वीं किस्त देने की तैयारी कर रही है। जो महिलाएं पिछली किस्त में छूट गई थीं, उन्हें इस बार अतिरिक्त राशि भी मिल सकती है।
Maiya Samman Yojana 14th Installment Date
मईया सम्मान योजना से जुड़ी 50 लाख से अधिक महिलाएं बेसब्री से 14वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। राज्य सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सामाजिक सुरक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, सरकार त्यौहार से पहले ही राशि जारी कर सकती है। पिछले साल भी दुर्गा पूजा से पहले किस्त जारी की गई थी, इसलिए इस बार भी यही संभावना जताई जा रही है।
सरकार चाहती है कि सभी महिलाओं को समय पर भुगतान मिले ताकि वे त्यौहार की तैयारियों के साथ इस राशि का सही उपयोग कर सकें। जो महिलाएं योजना से जुड़ी हुई हैं और उनका खाता डीबीटी से लिंक है, उन्हें सबसे पहले 14वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी।
14वीं किस्त में इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे
मईया सम्मान योजना की 13वीं किस्त की राशि जिन महिलाओं को नहीं मिल पाई थी, उन्हें 14वीं किस्त में ₹5000 मिलेंगे। वहीं, जो महिलाएं पहले से नियमित लाभ ले रही हैं और जिनके खातों में 13वीं किस्त आ चुकी है, उन्हें 14वीं किस्त के रूप में सामान्य ₹2500 की राशि ही दी जाएगी। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि पिछली किस्त से वंचित महिलाएं भी योजना का समान लाभ उठा सकें।
Maiya Samman Yojana 14th Installment के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल झारखंड की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा, अन्य राज्यों की महिलाएं इसके लिए योग्य नहीं होंगी।
- महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष तक होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए, तभी उसे योजना में शामिल किया जाएगा।
- महिला के नाम से एक सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है, जिसमें डीबीटी सक्रिय हो।
- जिन महिलाओं के परिवार में कार, जीप या अन्य चार पहिया वाहन है, वे इस योजना के लिए योग्य नहीं होंगी।
- आवेदन के दौरान महिला को आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर जैसी सभी जानकारी सही-सही देनी होगी।
- जिन महिलाओं का दस्तावेज़ सत्यापन पूरा हो चुका है और खाता सक्रिय है, उन्हें किस्त का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
Also Read :- 13वीं किस्त का पैसा सभी महिलाओं को आज से मिलना शुरू, ऐसे चेक करे स्टेटस
Maiya Samman Yojana 14th Installment Status कैसे चेक करें?
मईया सम्मान योजना के किस्त की राशि जैसे भी बैंक खाते में आती है बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS आ जाता है। SMS नहीं आने पर सबसे पहले तो आप बैंक खाते को अपडेट कर कर जान सकते हैं कि आपको किस्त की राशि मिले या नहीं? साथ ही आप बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर के माध्यम से किस्त के पैसे की जानकारी निकाल सकती है।
इसके अलावा आप यदि नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल करती है तो यहां से भी किस्त की जानकारी निकाल सकती हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन तरीके से स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ वेबसाइट को ओपन करना है।
- इसके बाद होम पेज पर “लॉगिन” का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करना है।
- अब लॉगिन पेज पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में साइन इन करना है।
- लॉगिन होने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” नाम का सेक्शन खोजें और उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नए पेज पर आपको अपना आवेदन नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- फिर “ओटीपी प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें और मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई करना है।
- वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपके सामने स्क्रीन पर सभी किस्तों का विवरण खुल जाएगा।
- यहां आप आसानी से देख सकते हैं कि 14वीं किस्त या पिछली किस्त की राशि आपके बैंक खाते में भेजी गई है या नहीं।