Maiya Samman Yojana 14th Installment Out: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें घर-परिवार के खर्च में सहारा देना है। इस बार लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सरकार की ओर से जल्द ही Maiya Samman Yojana 14th Installment जारी की जाएगी।
इसका फायदा राज्य की लाखों महिलाओं को मिलेगा। योजना से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि समाज में भी उन्हें एक नई पहचान मिल रही है। खास बात यह है कि सरकार त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए किस्त की राशि समय पर उपलब्ध करवा रही है, ताकि महिलाएं अपने परिवार के साथ उत्सव मना सकें।
महिलाओं के खाते में कल आएंगे 2500 रुपये
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सितंबर माह की किस्त के रूप में महिलाओं के बैंक खाते में ₹2500 ट्रांसफर किए जाएंगे। संभावना है कि 16 सितंबर से ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और एक सप्ताह के भीतर सभी महिलाओं तक राशि पहुंच जाएगी।
इससे पहले अगस्त माह की किस्त 3 सितंबर को दी गई थी, यानी इस बार महिलाओं को एक ही महीने में दो बार आर्थिक मदद मिलेगी। दुर्गा पूजा से पहले खाते में पैसे आने से महिलाओं की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं इस राशि से अपने घर की जरूरतें पूरी कर पाएंगी।
इन महिलाओं को 14वीं किस्त में ₹5000 मिलेंगे
इस बार Maiya Samman Yojana 14th Installment को लेकर एक और राहत की खबर सामने आई है। कुछ पात्र महिलाओं को सितंबर माह की ₹2500 और अक्टूबर माह की ₹2500, दोनों किस्तें एक साथ मिलने वाली हैं। यानी ऐसी महिलाओं के खाते में सीधे ₹5000 ट्रांसफर किए जाएंगे।
इसका फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी पिछली किस्त में किसी कारणवश भुगतान अटक गया था या फिर दस्तावेज सत्यापन में समय लग गया था। सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सभी महिलाओं को समय पर राशि मिले और कोई भी लाभुक वंचित न रह जाए। दीपावली से पहले यह आर्थिक मदद महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी।
Maiya Samman Yojana 14th Installment के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल झारखंड की स्थायी निवासी महिलाओं को दिया जाएगा, अन्य राज्यों की महिलाएं इसमें शामिल नहीं होंगी।
- आवेदिका की आयु 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- केवल उन्हीं परिवारों की महिलाएं पात्र होंगी जिनकी सालाना आय ₹2.5 लाख से कम है।
- महिला के नाम पर एक सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है, जो आधार कार्ड से लिंक हो और डीबीटी के लिए सक्षम हो।
- जिन परिवारों के पास कार, जीप या कोई अन्य चार पहिया वाहन है, वे इस योजना में शामिल नहीं किए जाएंगे।
- आवेदन करने के लिए महिला को आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज देने होंगे।
- जिन महिलाओं का दस्तावेज सत्यापन पूरा हो चुका है और बैंक खाता सक्रिय है, उन्हें किस्त का भुगतान सबसे पहले किया जाएगा।
Also Read :- सभी महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500 की आर्थिक सहायता, ऐसे करे आवेदन
Maiya Samman Yojana 14th Installment Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको Maiya Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां लॉगिन सेक्शन में जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
- लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना आवेदन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा।
- इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे डालने के बाद आपके सामने किस्त की पूरी जानकारी खुल जाएगी।
- यहां से आप आसानी से देख सकते हैं कि 14वीं किस्त की राशि आपके खाते में भेजी गई है या नहीं।
इसके अलावा आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम के जरिए किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। साथ ही यदि किस्त की राशि आपके खाते में आई है तो बैंक से लेकर मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। इसके अलावा आप बैंक जाकर अपने खाते को अपडेट करा कर जान सकते हैं कि आपको राशि मिली या नहीं।